5
(1)

भागलपुर :
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर परिसर में आयोजित बीएयू क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ माननीय कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। पुरुष एवं महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक, छात्र-कल्याण डॉ. श्वेता शाम्भवी द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर डॉ. श्वेता शाम्भवी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए 21 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वयं बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और सभी खिलाड़ियों को निष्ठा एवं अनुशासनपूर्वक खेलने की शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, कुलसचिव, नियंत्रक, प्राचार्य, जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल-कूद प्रभारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम ने बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग के मैच में विश्वविद्यालय प्रशासनिक टीम ने बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर पीजी टीम को हराया।

दिन के तीसरे मुकाबले में बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम ने कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम को पराजित कर जीत हासिल की।

आयोजकों ने बताया कि आगामी मैचों में महिला वर्ग में फैकल्टी टीम और कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, सबौर की यूजी टीम के बीच मुकाबला होगा, जबकि पुरुष वर्ग में फैकल्टी टीम एवं कृषि जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की यूजी टीम के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासनिक टीम और बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर यूजी टीम के बीच मैच खेले जाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: