5
(1)

भागलपुर में हुई अहम बैठक, 11 वेब पत्रकारों ने ग्रहण की सदस्यता

भागलपुर :
देशभर के डिजिटल पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन शुक्रवार को V गार्डन मैरिज हॉल, भागलपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने किया।

बैठक के दौरान विभिन्न वेब पोर्टलों से जुड़े 11 पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ली। खास बात यह रही कि प्रतिष्ठित पोर्टल ने भी इस अवसर पर आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में सर्वसम्मति से शयामानंद सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद श्यामानंद सिंह ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और भागलपुर जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित करने की दिशा में सक्रिय प्रयास करेंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के प्रति विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सशक्त नेतृत्व में देश के वेब पत्रकारों को एक साझा मंच मिला है, जो न केवल पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि उन्हें संगठित स्वरूप में आगे बढ़ने का अवसर भी देता है।

बैठक में पत्रकारों ने संगठन की मजबूती और वेब पत्रकारों के हितों के संरक्षण को लेकर मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: