5
(1)

भागलपुर। भागलपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी प्रमोद तांती की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में पिछले चार वर्षों से जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार पहले उसे जमुई जेल में रखा गया था, लेकिन सुरक्षा कारणों के मद्देनजर करीब छह माह पूर्व उसे भागलपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था।

बताया जाता है कि करीब दस दिन पहले प्रमोद तांती की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां सुकून देवी ने बताया कि बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद से पूरा परिवार चिंतित था। मंगलवार को मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और घर में मातम का माहौल बन गया।

घटना के बाद अस्पताल और जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: