5
(2)

भागलपुर : जिले में एक बार फिर बम धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई, जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ा दी गई। पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो समाहरणालय परिसर की गहन तलाशी अभियान चला रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल जांच जारी है। प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: