0
(0)

भागलपुर। भागलपुर जंक्शन क्षेत्र में रेल पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने शक के आधार पर युवक को रोका और तलाशी के दौरान उसके बैग से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 140 रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह शराब की खेप झारखंड से लाई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने बरामद शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है।

वहीं दूसरी ओर, रेल पुलिस ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर भी कार्रवाई करते हुए पीआरएस काउंटर के पास से दो लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से तत्काल टिकट, ब्लैंक आरक्षण फॉर्म, मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई है। बरामद सामग्री की कुल कीमत लगभग 10 हजार 625 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों साहिब अंसारी और आनंद तुरी ने रेलवे टिकट की अवैध खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है।

रेल पुलिस द्वारा फर्जी टिकट बेचने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर की गई है। मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशिम कुमार कुल्लू की देखरेख में स्टेशन परिसरों में यात्रियों की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: