0
(0)

भागलपुर जिले का पहला जेड गोल्ड यूनिट “देसी होम फ्लेवर” ब्रांड आज शुद्ध सरसों तेल के लिए देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है। कोल्हू से तैयार इस शुद्ध सरसों तेल के स्वाद और गुणवत्ता के मुरीद अब केवल भागलपुर या बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी लोग बनते जा रहे हैं।

“देसी होम फ्लेवर” के उत्पादों की गुणवत्ता से प्रभावित होकर कंपनी की डायरेक्टर स्वीटी कुमारी से वर्ल्ड फूड इंडिया कार्यक्रम के दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष संवाद किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे यह जाना कि उत्पाद किस प्रकार तैयार किए जाते हैं और किन-किन स्थानों तक इसकी आपूर्ति की जाती है। प्रधानमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पूरी शुद्धता के साथ उत्पाद तैयार करने की सराहना भी की थी।

देसी होम फ्लेवर को अब तक कई मंचों पर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर ऑर्गेनिक तरीके से सरसों की खेती कराई जा रही है। भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड और कटिहार के प्राणपुर प्रखंड में सैकड़ों एकड़ भूमि पर सरसों की फसल लहलहा रही है। इन दिनों सरसों के पौधों में पीले फूल निकल आए हैं, जो खेतों की सुंदरता को और बढ़ा रहे हैं।

कंपनी की डायरेक्टर स्वीटी कुमारी ने बताया कि देसी होम फ्लेवर का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि लोगों तक शुद्ध, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक सरसों तेल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कोल्हू से पारंपरिक तरीके से तैयार तेल में पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता दोनों बेहतर होती है।

देसी होम फ्लेवर आज भागलपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय बन चुका है और आने वाले समय में इसके और भी बड़े स्तर पर विस्तार की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: