5
(1)

भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी गांव में अराजक तत्वों द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला किए जाने की घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात अज्ञात लोगों ने बजरंगबली की पिंडी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा, पूजा स्थल पर लगे तुलसी के पौधों को भी उखाड़ कर फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल कैंप कर रहा है और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो सके।

हालांकि ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से तत्काल नई पिंडी की स्थापना कर दी, लेकिन घटना के बाद से गांव में तनाव और भय का वातावरण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इस धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है। इससे पूर्व भी ऐसी घटनाएं घट चुकी हैं, जिससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं यह कोई सोची-समझी साजिश तो नहीं है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर कौन लोग हैं जो धार्मिक आस्था के प्रतीक बजरंगबली और तुलसी जैसे पूजनीय पौधों के प्रति इतनी नफरत रखते हैं।

पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: