5
(1)

भागलपुर। भागलपुर की धरती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराने में सक्षम हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी सीए फाइनल परीक्षा 2025 के परिणाम में भागलपुर के निखिल आनंद ने ऑल इंडिया रैंक 20 हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

निखिल मूल रूप से भागलपुर के खरमनचक मोहल्ले का रहने वाला है और कोलकाता में रहकर सीए की पढ़ाई कर रहा था। निखिल की यह सफलता सिर्फ एक रैंक नहीं, बल्कि उसकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है। छुट्टियों में घर आने पर भी वह सेल्फ स्टडी में दोगुना समय देता था।

परीणाम घोषित होते ही निखिल के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। घर में खुशी का माहौल है, वहीं मोहल्ले के लोग भी इस गौरवमयी उपलब्धि से फूले नहीं समा रहे हैं। निखिल की मां पूनम देवी भावुक होकर कहती हैं कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल था और आज उसका सपना साकार हो गया। पिता संदीप कुमार सालारपुरिया ने बताया कि निखिल को पढ़ाई का ऐसा जुनून था कि वह रात-रात भर पढ़ाई करता था। न खाने की परवाह थी, न नींद की। हमने कभी कोई दबाव नहीं डाला, वह अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा गंभीर रहा।

अपनी सफलता पर निखिल ने कहा कि उसने ऑल इंडिया रैंक-1 के लिए तैयारी की थी, हालांकि रैंक-20 मिली, फिर भी वह बेहद खुश है। इस सफलता का श्रेय उसने भगवान, अपने माता-पिता और दोस्तों को दिया। निखिल ने कहा कि सीए की पढ़ाई आसान नहीं होती, लेकिन अगर ठान लें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

निखिल की इस सफलता से भागलपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: