5
(1)

भागलपुर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में एकानवें बिहार राज्य सीनियर-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन भागलपुर के हबीबपुर स्थित मुख्य कार्यालय में किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित कर एसोसिएशन ने एक नई मिसाल पेश की। भागलपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण, 8 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 23 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने विजेता का खिताब जबकि 18 और 14 वर्ष की बालिकाओं ने उपविजेता का स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

सम्मान समारोह में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिशुपाल भारती समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: