



भागलपुर जिले के पीरपैंती में 29 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को पूर्णिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इसको लेकर पीरपैंती में भव्य पंडाल और मंच का निर्माण कराया जा रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भागलपुर के संभावित उम्मीदवार दिलीप कुमार मिश्रा पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार एक विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। इस थर्मल पावर प्लांट के बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की बेरोजगारी दूर होगी।
कार्यक्रम को लेकर पीरपैंती के लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।













