5
(1)

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने की दिशा में तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक केंद्र पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं) उपलब्ध कराने, पहुंच पथ को दुरुस्त रखने और वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के निर्धारित तिथि तक वितरण की समीक्षा की।

इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें।

सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्रतिवेदन निर्धारित समय पर प्रस्तुत किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: