5
(1)

भागलपुर : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले की सातों विधानसभा सीटों से कुल 82 प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में हैं। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समीक्षा भवन में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले भर से कुल 85 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी करने वालों में गोपालपुर विधानसभा से एक, सुल्तानगंज से एक और पीरपैंती से एक प्रत्याशी शामिल हैं।

डॉ. चौधरी ने बताया कि अब तक आचार संहिता उल्लंघन के छह मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है, इसलिए हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, “पूरे पांच वर्षों में मतदान का अवसर सिर्फ एक बार मिलता है, अतः सभी नागरिक अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।”

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: