




पीड़ित नाबालिग बच्ची के फर्द बयान पर नाथनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हो गयी। जहां एक पांच साल की बच्ची के साथ 22 वर्ष के युवक ने दुष्कर्म कर बच्ची व उनके परिवार वाले को बेइज्जत कर थाना जाकर केस करने की धमकी दी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन ने युवक की गिरफ्तारी के लिए खुद से छापेमारी शुरू कर दी है। लिखित शिकायत में बच्ची ने बताया कि वह पानी भरने के लिए गड़कछारी इलाके में गयी थी जहां एक पावरलूम चलवाने वाले 22 वर्ष के युवक ने उसे बिल्डिंग के अंदर बुला लिया और तीसरी मंजिल पर लेजाकर उसके साथ गलत काम किया।

घटना के बाद बच्ची जब रोते रोते वो घर पर पहुंची तो परिवार वालों को उसने पूरी आपबीती सुनाया। वहीं घटना के बाद नाथनगर पुलिस ने जल्द आरोपित की गिरफ्तारी का दावा किया है।

मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर मो.सज्जाद हुसैन ने बताया कि बच्ची के साथ हुए घटना में पुलिस जल्द बदमाश युवक को गिरफ्तार करेगी। एफआईआर दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए महिला पुलिस की सुरक्षा में भेजा जाएगा।
















