



मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल करेंगे मुख्य झंडोत्तोलन, परेड और झांकियों का होगा आयोजन
भागलपुर ।
26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष मुख्य झंडोत्तोलन कार्यक्रम मंत्री, पथ निर्माण एवं उद्योग विभाग, बिहार और प्रभारी मंत्री भागलपुर जिला, दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा पूर्वाह्न 9 बजे संपन्न किया जाएगा।

मुख्य समारोह से पूर्व, सुबह 8 बजे से परेड ग्राउंड में जवानों का आगमन शुरू होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भागलपुर, जिला अधिकारी भागलपुर, आरक्षी पुलिस महानिरीक्षक पूर्वीय क्षेत्र भागलपुर, आयुक्त भागलपुर प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी बारी-बारी से मुख्य समारोह स्थल पर पहुंचेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल का आगमन होगा, जो परेड का निरीक्षण, झंडोत्तोलन करेंगे और जिले को संबोधित करेंगे।

समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। परेड और झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भागलपुर की आम जनता के लिए सैंडिस कंपाउंड के सभी गेट कल कार्यक्रम देखने हेतु खुले रहेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण झंडोत्तोलन कार्यक्रम (भागलपुर):
पूर्वाह्न 08:00 – जिलाधिकारी आवास
पूर्वाह्न 09:55 – आयुक्त कार्यालय
पूर्वाह्न 10:10 – आरक्षी महानिरीक्षक कार्यालय
पूर्वाह्न 10:25 – समाहरणालय एवं राजा राममोहन राय प्रतिमा
पूर्वाह्न 10:35 – अनुमंडल कार्यालय, सदर
पूर्वाह्न 10:45 – जिला परिषद् कार्यालय
पूर्वाह्न 10:55 – वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय
पूर्वाह्न 11:20 – पुलिस लाइन
पूर्वाह्न 11:40 – महादलित टोला













