5
(2)

भागलपुर : स्थानीय कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए भागलपुर में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह की लेखनी से तैयार वेब सीरिज ‘संजीदगी: एक प्रयोग’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह वेब सीरिज आज के युवा वर्ग को एक मजबूत सामाजिक संदेश देने वाली मर्मस्पर्शी कहानी पर आधारित बताई जा रही है।

निर्माताओं के अनुसार, कहानी एक ऐसे युवक की छोटी-सी नासमझी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। इस रचना को युवाओं के लिए एक “वेक-अप कॉल” के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, क्योंकि अक्सर युवा लापरवाही को बेफिक्री या बिंदासपन समझ बैठते हैं।

 1 मार्च को होगा ऑडिशन
वेब सीरिज के लिए ऑडिशन 1 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से भागलपुर स्थित होटल स्टोन पार्क में आयोजित किए जाएंगे। ऑडिशन में भाग लेने के लिए स्थानीय कलाकारों और नए प्रतिभागियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

डॉ. अजय सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अंग क्षेत्र, खासकर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और अवसर की है। इस वेब सीरिज के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और संवाद को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

 रिश्तों की सच्चाई को दिखाएगी कहानी
वेब सीरिज के निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अंतिम चरण में है और निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कहानी परिवार और रिश्तों की उस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है, जहां परिवार के मुखिया की अनुपस्थिति पूरे घर की स्थिति को प्रभावित कर देती है।

इस घोषणा के बाद स्थानीय कलाकारों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान कर सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: