5
(1)

भागलपुर शहर के लिए गर्व का क्षण है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) एवं अकादमी ऑफ मेडिकल स्पेशलिटीज (ए.एम.एस) की ईस्ट जोन कॉन्फ्रेंस इस बार भागलपुर में आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति के सचिव डॉ. संजय कुमार निराला ने बताया कि यह भागलपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस कॉन्फ्रेंस में नागालैंड सहित कुल 13 राज्यों के चिकित्सक भाग लेंगे। इस आयोजन से न केवल चिकित्सा जगत में विचारों का आदान-प्रदान होगा बल्कि भागलपुर को चिकित्सा क्षेत्र में एक नई पहचान भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नई रिसर्च, स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन चर्चा होगी। इसका उद्देश्य डॉक्टरों के बीच अनुभव साझा करना और आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

इसी क्रम में आज लाजपत पार्क के समीप आईएमए हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में डॉ. रेखा झा, डॉ. रोमा यादव, डॉ. आर. पी. जायसवाल और डॉ. संजय कुमार निराला मौजूद रहे। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि इस तरह के आयोजन से भागलपुर के चिकित्सकों को बड़े पैमाने पर सीखने और शोध के नए आयामों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

डॉ. रेखा झा ने कहा कि यह सम्मेलन खासकर युवाओं और नए डॉक्टरों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा, क्योंकि उन्हें अनुभवी चिकित्सकों से सीखने का मौका मिलेगा। वहीं डॉ. रोमा यादव ने कहा कि इस आयोजन से बिहार और झारखंड सहित पूरे पूर्वी भारत को चिकित्सा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। डॉ. आर. पी. जायसवाल ने कहा कि भागलपुर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का केंद्र है और इस आयोजन से शहर की प्रतिष्ठा भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी।

इस कॉन्फ्रेंस के दौरान नई तकनीकों पर वर्कशॉप, सेमिनार और लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से डॉक्टरों को संवाद का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति का मानना है कि इस कार्यक्रम से भागलपुर चिकित्सा जगत के नक्शे पर और मजबूती से उभरेगा तथा शहर की आर्थिक और सामाजिक छवि को भी नई दिशा मिलेगी ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: