5
(1)

भागलपुर। भागलपुर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 15 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर स्कूल, भागलपुर परिसर में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस नियोजन मेले में राज्य के सभी जिलों से तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए यह मेला निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच साबित होगा।

नियोजन मेले को लेकर लेबर कोर्ट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता एवं अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

अधिकारियों ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि नियोजन मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

साथ ही विभाग ने युवाओं को दलालों और एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है और स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी सीधे नियोजक कंपनियों से संपर्क करें, ताकि किसी भी प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

यह नियोजन मेला युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: