5
(1)

भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर अंतर्गत बाइपास थाना क्षेत्र में इसी वर्ष हुए एक गैर इरादतन हत्या मामले के दो आरोपित चुनचुन ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वहीं, कहलगांव थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए एक अपहरण मामले के आरोपित निलेश कुमार उर्फ निकलेश ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। मामले में सूचक पक्ष के साथ सुलह का आवेदन प्रस्तुत करते हुए आरोपित की ओर से जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद निलेश को भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: