



सरकारी जमीन का हो रहा है हस्तांतरण
मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा
भागलपुर। भागलपुर में नये अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण के लिए गोराडीह अंचल के राजस्व मौजा अगरपुर /77, खाता संख्या 1230 व अन्य खेसरा 43 व अन्य रकवा 15 एकड़ 05 डिसमिल प्रस्तावित है। जिसमें रैयती भू रकवा 10-58 एकड़ एवं सरकारी भूमि 4.47 एकड़ निहित है। रैयती भूमि के अर्जन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार, पटना के पत्रांक 332 से ग्यारह करोड़ छियासठ लाख छत्तीस हजार रुपिया के विमुक्त आवंटन के .

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को बैंक खाता के माध्यम से हस्तान्तरण हेतु कार्यालय पत्रांक 1318/रा० से नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर को निदेशित किया गया है। साथ ही भू-अर्जन हेतु विहित अधियाचना जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने एवं सरकारी भूमि के निःशुल्क अंतर्विभागीय भू-हस्तान्तरण के लिए अंचल अधिकारी, गोराडीह को कार्यालय पत्रांक 1014 से निदेशित किया गया है। गोराडीह अंचल कार्यालय द्वारा इस पर कार्रवाई की जा रही।













