



भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदान केंद्र स्तर, प्रखंड स्तर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर संग्रहीत किए जा रहे गणना प्रपत्र कार्य में गति लाने को लेकर समीक्षा भवन, भागलपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर संग्रहित किए जा रहे गणना प्रपत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा संग्रहित सभी गणना प्रपत्रों को शीघ्रता से बीएलओ एप पर अपलोड किया जाए ताकि समय पर कार्य को निष्पादित किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां कहीं प्रगति धीमी है, वहां त्वरित सुधार सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना प्रपत्र संग्रहण एवं अपलोडिंग दोनों कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।













