5
(2)

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के दोगच्छी बाईपास स्थित बिहारीपुर ओवर ब्रिज के पास एक सड़क हादसे में नाश्ता दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहकुंड थाना क्षेत्र के जानीपुर गांव निवासी रामस्वरूप मंडल (50) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रामस्वरूप मंडल निजी काम से भागलपुर आए थे और शाहकुंड लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। वे जैसे ही बिहारीपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे, उनका सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के वक्त वहीं से गुजर रहे शाहकुंड के एक परिचित ऑटो चालक ने रामस्वरूप मंडल को अन्य ऑटो की मदद से शाहकुंड के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद नाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई विजय यादव ने बताया कि रामस्वरूप मंडल भागलपुर से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे के बाद शाहकुंड के एक परिचित ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी।

रामस्वरूप मंडल को सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं, और इस घटना के बाद उनकी पत्नी गीता देवी सहित अन्य परिजनों का बुरा हाल है। रामस्वरूप मंडल की अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: