5
(1)

भागलपुर। समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों की मासिक पेंशन राशि को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय की सूचना तथा नई पेंशन राशि के हस्तांतरण की प्रक्रिया की शुरुआत रविवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, डीपीओ (आईसीडीएस), सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), डीआरडीए निदेशक तथा पुराने पेंशनधारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा पुराने पेंशनधारियों का शॉल और पौधा देकर सम्मान किया गया।

पेंशन हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशनधारियों को ₹400 प्रति माह मिलते थे, जो अब बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह कर दिए गए हैं, ताकि लाभार्थियों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

भागलपुर जिले के कुल 3,20,076 पेंशनधारियों के खातों में ₹35 करोड़ 70 लाख 39 हजार 300 रुपए की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से स्थानांतरित की गई है।

जिलाधिकारी ने पेंशनधारियों से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से बैंक खातों में पेंशन राशि की प्राप्ति की जांच करने का आग्रह किया।

जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

  • इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,12,062 लाभार्थी
  • मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,31,954 लाभार्थी
  • इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना – 15,912 लाभार्थी
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा योजना – 23,205 लाभार्थी
  • इंदिरा गांधी निःशक्तता पेंशन योजना – 2,590 लाभार्थी
  • बिहार निःशक्तता पेंशन योजना – 34,353 लाभार्थी

कुल मिलाकर, भागलपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 3,20,076 लाभार्थी हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: