5
(1)

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और बड़े भाई तीतर चौधरी व धर्मेंद्र कुमार ने मिलकर छोटे भाई श्रीराम चौधरी और उनकी पत्नी कुंती देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस घटना में श्रीराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार विवाद घर के सामने बह रहे गंदे नाले के पानी को लेकर शुरू हुआ था। छोटे भाई श्रीराम चौधरी ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बड़े भाई ने हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्याय की उम्मीद में उन्होंने अब भागलपुर के एसएसपी से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: