



भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से शहर के कई हिस्सों में बाढ़ का संकट गहराने लगा है। तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में भी पानी घुसने से छात्रों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन अभी सुरक्षित है, लेकिन सीनेट हॉल के आसपास का इलाका बाढ़ की चपेट में आ चुका है।

छात्रों का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट पर है और सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले भी तिलकामांझी विश्वविद्यालय टापू जैसी स्थिति में आ गया था।
स्थानीय प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत कार्रवाई करने की तैयारी है।













