



भागलपुर के सीएस कोठी प्रांगण स्थित हजरत मेहंदी शाह रहमतुल्लाह अलैह एवं हजरत अजांन शाह रहमतुल्लाह अलैह की मजार के मुख्य द्वार पर सिविल सर्जन अशोक प्रसाद द्वारा ताला लगा दिए जाने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया है।


मोहम्मद नौशाद ने बताया कि आगामी 6 सितंबर को मजार पर उर्स का आयोजन होना है। ऐसे समय में गेट बंद कर दिए जाने से जायरीनों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों को आवेदन देकर गेट खोलने की मांग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वहीं, स्थानीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि इस मजार की खासियत यह है कि यहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग आस्था के साथ पहुंचते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दशकों से उनके परिवार द्वारा यहां चादरपोशी की परंपरा निभाई जाती रही है।













