5
(1)

भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल) परिसर में नर्सों ने अधीक्षक कार्यालय के पास एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार ए-ग्रेड नर्स एसोसिएशन, पटना के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नर्सें शामिल हुईं।

प्रदर्शनकारी नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि जब तक उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर लगातार उपेक्षा और नाइंसाफी करने का आरोप लगाया।

नर्सों की प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को 70 वर्ष तक बढ़ाने, पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने और साल में 13 महीने का वेतन दिए जाने की मांग शामिल थी।

धरना स्थल पर नर्सों ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगी और यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो उनका आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

नर्सों ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होने के बावजूद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जो न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र के लिए चिंता का विषय है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: