5
(1)

भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के गोरियासी गांव में नहर में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिल्लो मंडल (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिल्लो मंडल नहाने के लिए गांव के पास स्थित एक पुलिया पर गए थे। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते देखा और तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहकुंड रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि मायागंज अस्पताल में तीन दिनों तक इलाज के बाद मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मृतक की बेटी सुशीला देवी ने बताया कि पिता मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करते थे। परिवार में छह बहनें और तीन भाई हैं। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं।

इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शाहकुंड थाना अध्यक्ष जगन्नाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: