5
(1)

भागलपुर। जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और तिलकामांझी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है।

मामला 16 सितंबर का है, जब सबौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू कुमार की बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिग की निशानदेही पर गोड्डा जिले से शयन कुमार मंडल और अमन कुमार झा, जबकि झारखंड के दुमका जिले से उज्ज्वल कुमार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पूरे मामले की जानकारी कोतवाली थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दी। इस मौके पर सिटी डीएसपी अजय चौधरी और छापेमारी दल की टीम भी मौजूद रही।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शयन कुमार और अमन कुमार पहले भी गोड्डा जेल में चोरी के मामले में बंद रह चुके हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: