5
(2)

नवगछिया । बिहार शिक्षक अनुकंपा नियमावली के अंतर्गत बिहपुर के प्रतिष्ठित शिक्षक प्रभारी प्रधानाध्यापक स्मृतिशेष रामचंद्र प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह को जिला स्थापना समिति के निर्णय और जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर के आदेशानुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़वा पश्चिम, बिहपुर में विद्यालय लिपिक के पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ।

कृष्ण कुमार सिंह ने 19 सितंबर को विधिवत रूप से विद्यालय में अपना योगदान शुरू किया। इस अवसर पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष गोप गुट त्रिपुरारी चौधरी और जितेंद्र कुमार चिंटू उपस्थित थे।

वहीं, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गोप गुट, भागलपुर के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव, जिला सचिव श्यामनंदन सिंह और जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार दीपक ने कृष्ण कुमार सिंह सहित भागलपुर के सभी अनुकंपा आधारित विद्यालय लिपिक और विद्यालय परिचारियों को उनके नियुक्ति के लिए बधाई दी। शिक्षक नेतृत्वकर्ताओं ने इस प्रक्रिया में शिक्षा विभाग की तत्परता और समर्पण की भी प्रशंसा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: