



भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित लहेरी टोला निवासी पंकज कुमार साह का पुत्र राहुल कुमार पिछले तीन महीने से लापता है। राहुल बीटेक का छात्र था और अपने दोस्त विपिन पासवान के साथ पटना एनटीपीसी रेलवे की परीक्षा देने निकला था। लेकिन न तो राहुल परीक्षा केंद्र तक पहुंचा और न ही अब तक घर लौटा।

परिजनों ने राहुल की गुमशुदगी की प्राथमिकी तातारपुर थाना में दर्ज कराई है। राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद उन्होंने उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन खासतौर पर विपिन पासवान ने हर बार गोलमोल जवाब दिए। बातचीत के दौरान विपिन का रवैया संदिग्ध लगने पर उन्हें शक है कि उनके बेटे के अपहरण में उसी की संलिप्तता हो सकती है।

प्रकाश साह का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस से विपिन पासवान से कड़ी पूछताछ करने की मांग की, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की गुहार लेकर वे भागलपुर पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय पहुंचे और वहां आवेदन भी सौंपा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनके बेटे की बरामदगी नहीं हुई और उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कुछ गलत कदम करने को मजबूर हो जाएंगे।
















