



भागलपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा निकाली गई सात पदों की बहाली को लेकर अब चयन प्रक्रिया तय कर दी गई है। गौरतलब है कि 21 नवंबर 2024 को इन पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसी क्रम में 26 सितंबर 2025 को चयन समिति की बैठक हुई, जिसमें आगे की कार्ययोजना पर निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार 15 अक्टूबर को प्यून पद के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। वहीं, 16 अक्टूबर को क्लर्क और रिसेप्शनिस्ट पदों के लिए लिखित परीक्षा के साथ इंटरव्यू भी होगा।
इस संबंध में डालसा की सचिव रंजीता कुमारी ने जानकारी दी कि सभी अभ्यर्थियों के लिए अपने आवेदन पत्र में संलग्न मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।













