5
(2)

भागलपुर : भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रणव कुमार के घर पर बुधवार सुबह विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की कार्रवाई शुरू की।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना से आई 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम ने यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर की है। टीम सुबह से ही प्रणव कुमार के भागलपुर स्थित आवास पर तलाशी अभियान चला रही है। बताया गया है कि छापेमारी के दौरान इंजीनियर प्रणव कुमार घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन विजिलेंस अधिकारी उनके परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।

विजिलेंस टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है ताकि जांच कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। अधिकारियों ने बताया कि प्रणव कुमार वर्तमान में दरभंगा में पदस्थापित हैं और भागलपुर में भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

इसी क्रम में इओयू डीएसपी लव कुमार ने बताया कि दरभंगा स्थित उनके आवास पर भी एक साथ छापेमारी की जा रही है। भागलपुर से विजिलेंस टीम ने कई जमीनों से संबंधित कागजात, जेवरात और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: