



महिला और लघु उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन
भागलपुर में महिला एवं लघु उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से WECS एसोसिएशन की ओर से MSME EXPO 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक सैंडिश कंपाउंड परिसर में होगा।

इस कार्यक्रम को लेकर आज सैंडिश कंपाउंड में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान WECS एसोसिएशन की अध्यक्षा कल्पना कुमारी ने बताया कि यह संगठन एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो महिला उद्यमियों और छोटे उद्योगों के विकास के लिए लगातार कार्यरत है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में सचिव ममता कुमारी, फाउंडर डॉ. चेतना प्रीति, कोषाध्यक्ष माला गुप्ता, संयुक्त सचिव प्रीति सिंह, उपाध्यक्ष इला, मनोज पंडित और सुशील प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















