



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 13 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी।

निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित कार्य अवधि के दौरान प्रत्याशियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। इसको लेकर रविवार को सभी निर्वाची पदाधिकारियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी तैयारी की समीक्षा की।
इसी क्रम में 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर आवश्यक कार्य पूरा करने और निर्वाचन से संबंधित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
















