5
(1)

भागलपुर । भागलपुर के सबौर में सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बोल्डर लदा भारी ट्रक कहलगांव की ओर से आते हुए सबौर के सफिया गढ़ी के पास अचानक बेकाबू होकर नवनिर्मित एनएच से नीचे लुढ़क गया और सीधे दो घरों की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को ग्रामीणों ने पकड़कर सबौर थाना के हवाले कर दिया। बावजूद इसके, पुलिस ने किसी भी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं की। सबौर थानेदार सूबेदार पासवान के अनुसार पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया और दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच पर ओवरलोड ट्रकों का संचालन पासिंग गिरोह की छत्रछाया में होता है। नियमों के अनुसार खाली ट्रकों को गोराडीह होकर लौटना चाहिए, लेकिन जीरो माइल थाना के मिलीभगत से इन्हें सीधे सबौर और घोघा थाना मार्ग से छोड़ दिया जाता है।

मोहल्ले की सड़क बंसी टीकर से होते हुए सबौर कॉलेज, सबौर थाना और सबौर रेलवे स्टेशन होकर एनएच में मिलती है। इस रास्ते से रोज कई स्कूल-कॉलेज के बच्चे गुजरते हैं, बावजूद इसके बड़े वाहनों के प्रवेश पर कोई रोक नहीं है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार बीते वर्षों में इस पासिंग घोटाले पर कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड भी हुए, लेकिन प्रथा अब भी जारी है।

हादसे सड़क निर्माण की खामियों से नहीं, बल्कि कानून लागू करने वालों की मिलीभगत से हो रहे हैं। कुल मिलाकर, ट्रक की वजह से अधिक खतरा नहीं है, बल्कि पुलिस प्रशासन की चुप्पी सबसे बड़ा खतरा बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: