



भागलपुर। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे शनिवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और भागलपुर लोकसभा से एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ चुनावी तैयारी में लगे हैं।

प्रेस वार्ता में चौबे ने दावा किया कि इस बार जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भागलपुर की कीचड़ से कमल अवश्य खिलेगा और जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी।
विपक्ष पर सीधा हमला करते हुए चौबे ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन अब ‘महालठबंधन’ बन चुका है। जो नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं, वे आने वाले समय में जेल के मुख्य कैदी तो बन सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री बनना उनके बस की बात नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लोकतंत्र का हत्यारा है और राजनीति में नैतिकता व सुचिता का होना अत्यंत आवश्यक है।

कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की हत्यारी पार्टी है, जिसने देश को कई बार संकट में धकेला और विकास की रफ्तार रोकी।
















