



भागलपुर में 6 नवंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंडल के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग हवाई अड्डा मैदान पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक भाषण को सुनकर अत्यंत उत्साहित हुए।
इस अवसर पर रंगरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह, महामंत्री नितेश कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष परमानंद यादव, पंचायत अध्यक्ष एमडी साजिद, पंचायत अध्यक्ष श्री गौतम झा, सभी बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी, बूथ कमेटी के सदस्य तथा मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। विधानसभा संयोजक श्री किशोर झा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री की नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है और उनके विचारों ने जनता के बीच नई ऊर्जा का संचार किया है।

















