5
(1)

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को महागठबंधन की जनसभा के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच पर पहुंचते ही सैकड़ों समर्थक उत्साह में बैरिकेडिंग तोड़कर मंच तक पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

यह घटना कचहरी मैदान में हुई। समर्थक तेजस्वी यादव को करीब से देखने और उनसे हाथ मिलाने के लिए मंच के सामने लगी बैरिकेडिंग तोड़ने लगे। कई कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर दौड़ पड़े। मंच पर तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव और नेता आईपी गुप्ता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे था, लेकिन तेजस्वी यादव करीब डेढ़ घंटे की देरी से सभा स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही मैदान में मौजूद समर्थकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया और भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इस बीच तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों से शांत रहने और महागठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

तेजस्वी यादव करीब डेढ़ मिनट तक मंच पर रहे। जब वह और आईपी गुप्ता मंच से हेलिकॉप्टर की ओर गए, तब भी समर्थकों में उनसे हाथ मिलाने और नजदीक से देखने की होड़ मची रही। घटना के दौरान पुलिस ने मैदान में उपस्थित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बरती।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: