5
(1)

भागलपुर पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता ने परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को बहुत करीब से देखा है। अब जनता विकास की राजनीति करने वाली एनडीए सरकार को ही मौका देगी।

उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। रघुवर दास ने दावा किया कि एनडीए को पहले चरण में 80 से अधिक सीटों पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास हुआ है, उससे जनता संतुष्ट है और इस बार भी उसी को जारी रखना चाहती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार की जनता ने ‘आसुरी शक्तियों’ और ‘अराजक शासन’ को हटाने का जो संकल्प लिया था, उसे इस बार भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार अपहरण, अपराध और विनाश की राजनीति का केंद्र बन गया था, लेकिन अब राज्य विकास के रास्ते पर अग्रसर है और जनता इसे बनाए रखना चाहती है।

रघुवर दास ने महागठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और राजद ने हमेशा जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद को राजनीति में स्थापित किया और राजद भी उसी राह पर चल रही है। लेकिन अब बिहार की जनता इस राजनीति से बाहर निकल चुकी है और विकास की राजनीति को वोट दे रही है।

उन्होंने कहा कि भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडे के पक्ष में जनता का स्पष्ट रुझान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भागलपुर सहित पूरे बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत मिलेगी। रघुवर दास ने कहा कि बिहार की जनता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मतदान कर रही है ताकि राज्य में फिर से विभाजन, अराजकता और अपराध की राजनीति की वापसी न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: