



एक की बेरहमी से गला रेत कर हत्या, दूसरे को चाकू से गोदकर किया बुरी तरह घायल
भागलपुर/निभाष मोदी
मामला भागलपुर के जोकसर थाना क्षेत्र के श्री निकेतन अपार्टमेंट का
भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल जोकसर थाना अंतर्गत चंडी प्रसाद लेन के श्री निकेतन अपार्टमेंट में रह रहे एक गार्ड और उसके मित्र को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया, एक की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई है वही दूसरे को बेरहमी से चाकू गोदकर बुरी तरह घायल कर दिया है, खून से लथपथ शव को देख अफरा तफरी का माहौल हो गया,मृतक होमगार्ड जवान की पहचान रजौन थाना अंतर्गत कठोन का रहने वाला गोपाल दास का पुत्र पुरुषोत्तम दास के रूप में हुई है जिसे गला रेत कर हत्या कर दी गई और दूसरे की पहचान साजन कुमार के रूप में हुई है यह भी रजौन का ही रहने वाला था जिसे चाकू मारकर अपराधियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है । इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों यूवक की किसी अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से बेरहमी से गला रेत कर हत्या की है। मृतक पुरुषोत्तम दास की बहन संगीता देवी का कहना हुआ कि उनके भाई का किसी से दुश्मनी नहीं थी, मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने जोकसर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद वारदात स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है, वही मामले को लेकर घटना स्थल पर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात भी मौजूद थे,पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है, डॉग स्क्वायड एवम फॉरेंसिक की भी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि किसने हत्या किया है? क्या मनसा रही है हत्या का? यह अभी परिजन नहीं बता पा रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा
वही सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि दो लोगों को गला रेत कर हत्या करने की कोशिश की गई थी जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई है और दूसरे का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है इसके पीछे क्या कारण हो सकता है वह सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम भी जांच में जुटी हुई है जल्द आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
मृतक पुरषोत्तम दास की बहन संगीता देवी ने क्या कहा
मृतक पुरुषोत्तम दास की बहन संगीता देवी ने बताया कि हमलोग कल शाम 7 बजे अपने भाई से मिलकर ही गए थे सब कुछ ठीक था और आज सुबह उसके गला रेत कर हत्या हो जाने की सूचना मोबाइल से मिली जबकि मेरे भाई का किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं थी वह काफी मिलनसार थे, सबों से मिलजुल कर रहते थे। घटनास्थल पर कई समाजसेवी पहुंचे जिसमें प्रीति शेखर, निरंजन शाह, वार्ड पार्षद संजय सिन्हा के अलावे कई लोग मौजूद थे।














