5
(1)

भागलपुर। शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण और उससे उत्पन्न यातायात अव्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान लोहिया पुल से लेकर ततारपुर तक चलाया गया, जिसमें प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

अभियान के दौरान सदर एसडीएम विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी, यातायात डीएसपी संजय कुमार, नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाकर यातायात बाधित कर रहे दुकानदारों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। कई दुकानदारों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कई अवैध दुकानों का सामान जब्त किया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क पर यातायात सुचारू होता नजर आया। मौके पर उपस्थित सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुविधा और सुरक्षित यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है।

वहीं सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने की अपील की।

प्रशासन की इस सख्ती से आम नागरिकों ने राहत की उम्मीद जताई है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटने से जाम की समस्या कम होगी और शहर में यातायात व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: