0
(0)

भागलपुर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मंगलवार को श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता की उपस्थिति में किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। समारोह में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर विधायक दुलालचंद गोस्वामी, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार तथा भागलपुर के सांसद अजय मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सिद्धांतों व आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सादगी, ईमानदारी और सामाजिक समरसता की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: