0
(0)

भागलपुर।
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भूकंप से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “भूकंप–नाटक” जागरूकता रथ को गांव–गांव के लिए रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारी, सही जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस जागरूकता अभियान के दौरान दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझें और आपदा के समय उनका सही उपयोग करें।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि हर व्यक्ति को यह स्पष्ट जानकारी हो कि भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें।

यह जागरूकता रथ जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, भागलपुर के समन्वय से संचालित किया जा रहा है, जिसमें नाटक और संदेशों के माध्यम से भूकंप से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। अभियान का आयोजन जिला आपदा प्रबंधन शाखा, भागलपुर द्वारा किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: