0
(0)

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

भागलपुर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड में निकलने वाली झांकियों को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्पाद अधीक्षक, भागलपुर ने बताया कि उनके विभाग द्वारा मध्य निषेध पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर झांकी निकाली जाएगी।

जीविका के संचार प्रबंधक श्री विकास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी को ई-केवाईसी एवं किसान पंजीकरण विषय पर झांकी निकालने का निर्देश दिया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) ने जानकारी दी कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित सात इंडिकेटर पर झांकी निकाली जाएगी, जिसमें गर्भवती महिलाओं को दिए जा रहे अतिरिक्त पोषण को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालय का मॉडल झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। किलकारी विभाग द्वारा सितार बजाते बच्चों की झलक दिखाई जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान तथा WPU को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम एवं राजस्व विभाग द्वारा भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियां निकाली जाएंगी।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सभी झांकियां मुख्य मंच के सामने एक समान गति से गुजरेंगी। सभी झांकियां क्रमवार प्रातः 8:00 बजे तक सैंडिस कंपाउंड में पहुंच जाएंगी तथा एक दिन पूर्व उनका रिहर्सल अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।

बैठक में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: