0
(0)

भागलपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरयू देवी विद्यालय के समीप बाल्टी कारखाना रोड का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित युवक की पहचान सत्यानंद कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सत्यानंद कुमार पटना से ट्रेन द्वारा भागलपुर पहुंचे थे। स्टेशन से पैदल अपने घर जाने के दौरान जैसे ही वे बाल्टी कारखाना रोड की एक गली में पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

अपराधियों ने पहले युवक के साथ गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर दहशत में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक के पास मौजूद एक आईफोन, एक अन्य मोबाइल फोन तथा गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित युवक दोपहर में दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते नजर आए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बदमाशों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही मोजाहिदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। हालांकि पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: