5
(1)

भागलपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। भागलपुर जिले में कुल 59 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 40,200 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें टीएनबी कॉलेजिएट इंटर स्कूल, इंटर स्तरीय सरसहाय विद्यालय (कहलगांव), श्याम सुंदर विद्या निकेतन तथा सीसी बालिका उच्च विद्यालय शामिल हैं। छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया है।

परीक्षार्थियों का परीक्षा तनाव कम करने के उद्देश्य से केंद्रों पर प्रवेश के समय फूल देकर तथा चंदन-टीका लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही मिठाई भी वितरित की गई।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर तीन स्तरों पर सघन जांच की गई। केंद्र में प्रवेश के समय जांच एवं वीडियोग्राफी की गई, वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा हॉल में भी जांच की गई, इसके बाद केंद्राधीक्षक एवं उड़नदस्ता दल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंची एक छात्रा को प्रवेश नहीं दिया गया, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ रोते-बिलखते हुए लौट गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: