



भागलपुर। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता राजस्व दिनेश राम, वरीय उपसमाहर्ता अंकिता कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अगम श्रीवास्तव, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।

उद्घाटन अवसर पर दिव्यांगजन के जिला संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव मोहम्मद नसर आलम, जिला भारोलन संघ के सचिव नीरज राय, जिला रग्बी संघ के सचिव कुमार गौरव, कुणाल कुमार, जिला योगासंग के सचिव एस.पी. कुमार, जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव रविकांत रंजन, लिपिक मृणाल किशोर, आमिर खान एवं दिव्यांग कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त दिव्यांग खिलाड़ी अर्चना कुमारी, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार, रंजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, किरण कुमारी, श्वेता भारती, अंतिमा कुमारी, मोहम्मद परवेज आलम, गोविंद कुमार, बृजेश कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में 30 वर्ष तक की लगभग 100 महिला और पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता चार श्रेणियों में आयोजित की गई – मुक बधिर, शारीरिक दिव्यांग, मानसिक दिव्यांग और ड्वॉर्फ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जो 8 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में आयोजित की जाएगी। विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपर समाहर्ता भागलपुर ने उद्घाटन सत्र में कहा कि आज दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं और ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के आधार पर सरकारी नौकरी उपलब्ध करा रही है और इस प्रकार उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिया जा रहा है। राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता 14 और 15 फरवरी 2026 को पटना में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
शारीरिक दिव्यांग महिला वर्ग में चक्का फेंक – वर्षा रानी प्रथम, निधि कुमारी द्वितीय, ऋतु कुमारी तृतीय।
मूकबधिर बालक वर्ग में चक्का फेंक – अमित कुमार प्रथम, आदर्श द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय।
मूकबधिर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ – अनीश भारती प्रथम, अंश कुमार द्वितीय, विकास कुमार तृतीय।
मूकबधिर बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ – राजा कुमार प्रथम, रौशन कुमार द्वितीय, गोविंद कुमार तृतीय।
मंदबुद्धि बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ – ओम राज प्रथम, अंशु द्वितीय, स्नेह कुमार तृतीय।
शारीरिक दिव्यांग बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ – मोहम्मद शार्जन प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, राहुल कुमार तृतीय।
शारीरिक दिव्यांग महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ – निधि कुमारी प्रथम, वर्षा रानी द्वितीय।
शॉट पुट बालक वर्ग – आदर्श कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, आयुष कुमार तृतीय।
मंदबुद्धि बालक वर्ग शॉट पुट – अंशु गुप्ता प्रथम, ओम राज द्वितीय, स्नेह कुमार तृतीय।
नेत्रहीन बालक वर्ग शॉट पुट – राकेश कुमार प्रथम, राजा कुमार द्वितीय, गोविंद कुमार तृतीय।
दिव्यांग बालिका वर्ग शॉट पुट – फूल कुमारी प्रथम।
प्रतियोगिता ने भागलपुर के दिव्यांग खिलाड़ियों में खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।
















