0
(0)

भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शनिवार सुबह से ही श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख शिवालयों—बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, बटेश्वर स्थान, पिपली धाम मंदिर तथा बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों को रंग-रोगन, आकर्षक रोशनी और फूलों की भव्य सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों में विशेष प्रवेश द्वार बनाए गए, जिससे पूजा-अर्चना सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

बूढ़ानाथ, नाथनगर, चंपानगर, बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कहलगांव और आदमपुर सहित विभिन्न इलाकों के शिवालयों में अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध नजर आए। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। मंदिरों के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए।

महाशिवरात्रि के इस अवसर पर पूरा भागलपुर शिवमय नजर आया, जहां आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: