5
(2)

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमत बाग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में बंगाल एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और भागलपुर पुलिस की टीम शामिल रही।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हैंडलूम की आड़ में संचालित अवैध हथियार निर्माण इकाई का खुलासा किया। मौके से 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सद्दाव, मोहम्मद शमशेर आलम, मोहम्मद असलम (निवासी मुंगेर) तथा मोहम्मद मुनाजिर (निवासी नाथनगर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां तैयार किए जा रहे अवैध हथियारों की सप्लाई एक बड़े नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न इलाकों में की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से अवैध हथियार कारोबार को बड़ी चोट पहुंची है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: