0
(0)

3.70 करोड़ से लाइब्रेरी, स्कूल विकास और CCTV की योजना

भागलपुर में पहली बार जिला प्रशासन और एनटीपीसी कहलगांव प्रबंधन के बीच कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से एक सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण, 10 सरकारी विद्यालयों के विकास तथा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर सहमति बनी है।

MoU कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल के साथ एनटीपीसी एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एनटीपीसी प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता शिक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भविष्य में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी CSR फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वहीं एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल ने बताया कि MoU से जुड़े कार्यों की शुरुआत शीघ्र की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बायोमास फायरिंग के तहत बिहार सहित 400 किलोमीटर के दायरे में किसानों के खेतों से पराली खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 6 लाख टन पराली की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह MoU भागलपुर के समग्र विकास, किसानों के हित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: